
धर्मशाला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) : एक महिला की रिपोर्ट टांडा मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव आई है। यह महिला धर्मशाला के शीला चौक क्षेत्र में रिहाईश कर रही थी। दिल्ली से दो दिन पहले लौटी शीला चौक की एक 57 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला होम क्वारंटीन पर थी। महिला दिल्ली से तीन लोगों के साथ लौटी थी। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 71 हो गई है जबकि सक्रिय मामले 30 तक पहुंच गए हैं। जिला कांगड़ा में अब कुल मरीज 18 और सक्रिय मामले 12 हो गए हैं। मामले की पुष्टि उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।