देहरादून,। राजभवन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा वन यूनिवर्सिटी वन रिसर्च के अंतर्गत तैयार की गई शोध पुस्तक आधुनिक परिदृश्य में भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय प्राच्य ज्ञान परंपरा हमारे देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे आधुनिक शोध के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा इस दिशा में किया गया शोध कार्य उत्तराखण्ड को ज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट
Related Posts
मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने,…
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सीबीसी के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score टिहरी,। हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को न्यू टिहरी में प्रचार वाहन को टिहरी गढ़वाल…

