देहरादून, आजखबर। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हरियाली तीज का कार्यक्रम बडे धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला प्रदेश की मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। देश का नेतृत्व कर चुकी महिलाओं का जिक्र करते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेषा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुषल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आज महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राजनैतिक क्षेत्र मे ंभी महिलाये आज पूरे विश्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तीज गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र की तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं को पुरूष्कार भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में नजमा खान, आशा मनोरम डोबरियाल, पायल बहल, कोमल बोहरा,अमृता कौशल शिवानी थपलियाल,उर्मिला थापा मीना रावत संगीता गुप्ता चंद्रकला नेगी लक्ष्मी अग्रवाल, रीता रानी, शांति रावत परिणीता बडोनी, सहित अन्य वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद रहीं।
महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
Related Posts
जिला प्रशासन ने तीन दिन में 87 हेक्टेयर जमीन निकालकर सुलझा दी जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी गुत्थी
5 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की…
मुख्यमंत्री के निर्देशन पर राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कार्मिकों के साथ ओपन हाउस सेशन आयोजित
4 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में महिला उप निरीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारियों से उनके अनुभव,…