शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) : कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री परिवहन व्यवस्था सुधारने और सभी रूटों पर बसें बहाल करने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि अब जबकि सरकार ने सुबह 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू में ढील देने का फैंसला कर लिया है तो ऐसे में यात्री बाहन सेवा भी सुचारू की जानी चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि शिमला शहर और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोग पर्याप्त संख्या में बसें न चलने से परेशान हो रहें है।मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले वह दैनिक यात्री जो अपने सरकारी कार्यालयों या प्राइवेट कार्यालय में काम करते है उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सायं 5 बजे के बाद यह बसें पुराने बस स्टेंड से चलाई जानी चाहिए जिससे सभी कर्मचारियों को इन बसों का लाभ मिल सकें।उन्होंने कहा है कि उनके क्षेत्र के लोगों ने उनसे मिल कर यात्री बस सेवाओ से हो रही परेशानी को बताया है।उन्होंने कहा कि चूंकि 5 बजे के बाद ग्रामीण लोगों व कर्मचारियों को अपने अपने घरों को जाना होता है,ऐसे में उन्हें नय बस अड्डे पर पंहुचने के लिए भारी दिक़तों का सामना करना पड़ता है।