शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): इतिहास संकलन समिति जिला सिरमौर इकाई की एक संगोष्ठी जिला अध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । ऑनलाइन ज़ूम एप पर आयोजित हुई संगोष्ठी में सिरमौर रियासत के इतिहास समेत यहां की संस्कृति, जनपद और कृषि जैसे विषयों को विस्तारित किए जाने पर बल दिया गया | डाक्टर मनोज शर्मा ने कहा कि संकलन समिति द्वारा सिरमौर जिला के रियासतकालीन इतिहास में रजवाड़ाशाही के अलावा यहां की पौराणिक संस्कृति, जनपद और कृषि आदि के इतिहास पर भी शोध किया जा रहा है | जिस बारे में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है |
उन्होंने बताया कि रियासतकालीन सिरमौर के राजाओं को महाराज की उपाधी से अलंकृत किया गया था | संकलन समिति द्वारा जिला सिरमौर रियासत की 47 पीढ़ियों का इतिहास खंगाला जा चुका है | जिसमे कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आई हैं | अंतिम प्रारूप के बाद इन जानकारियों को शीघ्र ही सांझा भी किया जा सकेगा | उन्होंने बताया कि संकलन समिति शीघ्र ही रियासतकालीन सिरमौर के राजपुरोहित की भूमिका और तत्कालीन नीतियों पर व्याख्यान प्रस्तुत करेगी |
डाक्टर मनोज शर्मा ने कहा कि संकलन समिति की महिला कार्यकारिणी प्रस्तावित है जिसे प्रथम स्तर पर महिला विंग के तौर पर संचालित किया जा रहा है | उन्होंने महिला विंग की पदाधिकारियों और सदस्यों से संकलन समिति में महिलाओं अनुरोध किया कि इतिहास संकलन समिति से संबंधित विषयों व कार्यशैली पर अपने विचार, समिति के प्रति दृष्टिकोण व् सुझाव तैयार करे। सगोष्ठी के दौरान डीआर शर्मा, रीना शर्मा, पूजा शर्मा और अंशुल शर्मा आदि पदाधिकारियों ने समिति के कार्यकलापों पर चर्चा की |

