शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): कांग्रेस सचिब हरिकृष्ण हिमराल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस विधायको के चुनाव क्षेत्रों के साथ भेदभाव कर रही है।इन विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
हिमराल ने यहां एक बयान में कहा कि सुन्नी नगर पंचायत में पेयजल की समस्या की ओर न तो विभाग ही कोई ध्यान दे रहा है और न ही सरकार।बरसात के दिनों में पेयजल की किलत से साफ है कि सरकार को लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।नगर पंचायत के अंदर ही जब जल शक्ति विभाग का इन आचरण है तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
हिमराल ने कहा है कि इस समस्या के दूर करने के लिए उनके क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने एक पत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी लिखा था पर उसे भी नजरअंदाज कर दिया गया है।यह उनके विधायक का अपमान भी है।उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि शिमला ग्रामीण विशेषकर पेयजल की समस्याओं बारे जो भी है उन्हें जनहित में दूर करने के सख्त आदेश प्रशासन व विभाग को दे।उन्होंने सुन्नी बस स्टेंड का भी जल्द उदघाटन करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है जिससे इस भवन का सद्पयोग हो सके और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सकें।