देहरादून:भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्र पिता के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उसका छ्द्म् आदर्शवाद का नमूना भर है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस का उपवास सकारात्मक के बजाय नकारात्मक विचार पर आधारित है और इसमें राजनिति का समावेश है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस आज देश में राष्ट्र विरोधी तत्वो के साथ मिलकर देश का माहौल बिगाड़ने में लगी है। श्री चैहान ने महात्मा गाँधी के सिद्धांतो पर चलने की दुहाई देने वाली कांग्रेस राह से भटक चुकी है और पुण्य तिथि को उसने राजनीति का माध्यम बना दिया है। यही कारण है कि कांग्रेस देश भर में सिमटती जा रही है। कांग्रेस ने इस मह्त्वपूर्ण दिन पर राष्ट्र पिता और शहीदो का अपमान भी किया। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के आडम्बर को समझ चुकी है और वह उसे माफ नहीं करेगी।
गांधीजी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस का उपवास छद्म आदर्शवादः चैहान
Related Posts
संस्था के संस्थापक बोले, एक दशक में 12 हजार से अधिक छात्रों को दिलाया वैश्विक अवसर
6 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए मार्गदर्शक के रूप में टीआईजी पिछले एक…
ऑटिज्म से जुड़े बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा और विशेष सेवाओं की जानकारी दी
5 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर मायरा केयर फाउंडेशन और शाइन एवी लर्निंग यूएसए के सहयोग से उत्तरांचल प्रेस क्लब…

