गोपेश्वर: चमोली जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले बाहर से आने वालों के टेस्ट शुरू कर दिए हैं। पहले दिन 433 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। गौचर में बैरियर लगाकर लोगों के टेस्ट लिए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर चमोली जिले की प्रवेश सीमा गौचर में बैरियर लगा दिया गया है। यहां पर चिकित्सक, पुलिस और शिक्षकों की तैनाती की गई है। जिले में आने वाले हर व्यक्ति की पूरी जानकारी ली जा रही है और सभी का ट्रूनॉट और एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। दरअसल, जिले में इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। लोग औली सहित अन्य जगह घूमने आ रहे हैं। वहीं शादी समारोह के चलते बाहर रहने वाले जिले के लोग भी आ रहे हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति पहले से संक्रमित हो, तो उससे अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।
चमोली जिले की प्रवेश सीमा गौचार में फिर से कोविड टेस्ट शुरू
Related Posts
मनसा देवी की पहाड़ी और हिल बाईपास मार्ग मानसून से पहले होगा दुरुस्त
5 / 100 Powered by Rank Math SEO हरिद्वार,। मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी और हिल बाईपास पर किए जा रहे मरम्मत के कामों का डीएम मयूर दीक्षित ने जायजा…
42 लाख कीमत की 144 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
6 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया…

