रुद्रप्रयाग,। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जखोली तहसील तथा विकासखंड ऊखीमठ के राइंका चंद्रापूरी में शिविरों का आयोजन किया गया।
जखोली तहसील भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया द्वारा की गई। शिविर में कुल 83 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित30 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
वहीं ऊखीमठ विकासखंड के राइंका चंद्रापूरी में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत ने की। शिविर के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, दोनों शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागीय स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से शिविर में पहुंचे लोगों को राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
जखोली तहसील व चंद्रापुरी शिविरों का आयोजन
Related Posts
उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहाः राजनाथ सिंह
7 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा…
राज्यपाल ने “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स में लोगों को किया सम्मानित
5 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नंदा की चौकी, देहरादून में 93.5 रेड एफएम द्वारा आयोजित “एक पहाड़ी ऐसा…

