ट्रेड शो का उदघाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, जय श्रीराम की जयघोष से गूंजा ट्रेड शो

8 / 100

ट्रेड शो का उदघाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। दोनों अतिथियों के कारण इंडिया एक्सपो मार्ट के आस-पास सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। विभिन्न चौराहों पर पुलिस ट्रैफिक पुलिस पीएसी व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे। ट्रेड शो में आने वाले लोगों को प्रदर्शित होने वाले सामान को खरीदने की सुविधा भी दी गई थी।

 प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश के कोने-कोने से आने वाले लोगों के साथ ही चालीस से अधिक देशों से आए विदेशी मेहमानों पर भी खुशी की लहर दिखी।

ट्रेड शो का उदघाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। दोनों अतिथियों के कारण इंडिया एक्सपो मार्ट के आस-पास सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। विभिन्न चौराहों पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, पीएसी व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे। ट्रेड शो में लोगों के आने का सिलसिला सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग ट्रेड शो में पहुंचे।

जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोग शटल बस से आए तो वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में लोग निजी वाहन व मेट्रो से पहुंचे। नालेज पार्क में बनाई गई निश्शुल्क पार्किंग की सुविधा से लोगों का काफी राहत मिली। कुछ लोगों ने सड़कों के किनारे अपने वाहन पार्क कर दिए थे, कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन वाहनों को हटवाया और जब्त कर लिया।

प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाली इंडस्ट्री, कालेज, हेल्थ सेक्टर, कृषि क्षेत्र के द्वारा नई-नई तकनीक को दर्शाया गया। छोटे-छोटे कुटीर उद्योग के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले उद्यमियों ने भी अपने हुनर का लोहा मनवाया। उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया।

लोगों ने दूर से ही किया राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री का दीदार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। सुरक्षा के मद्देनजर इंडिया एक्सपो मार्ट के उन हाल से लोगों को बाहर निकाल दिया गया जिनके पास विशेष पास नहीं थे। काफी लोग ऐसे थे जिन्होंने दूर से ही राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री का दीदार किया।

ट्रेड शो में आने वाले लोगों को प्रदर्शित होने वाले सामान को खरीदने की सुविधा भी दी गई थी, इस कारण लोगों ने अपनी पसंद के सामान को खरीदा। लोगों की सुविधा के लिए यूपी का स्वाद के नाम से खाने-पीने के सामान का स्टाल लगाया गया था। जहां पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध खाने की चीजे थीं। शो में घूमने के बाद लोगों ने खाने का स्वाद लिया।

Khabar Laye Hain

Related Posts

सीओ ने कहा-शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग अभ्यास जरूरी

5 / 100 Powered by Rank Math SEO   रुद्रप्रयाग,। पुलिस विभाग के तत्वाधान में गुलाबराय मैदान में चलाए जा रहे योग शिविर के चैथे दिन प्रतिभागियों में भारी उत्साह…

आर्यन स्कूल में आयोजित हुआ 25वां जूनियर स्कूल वार्षिक खेल दिवस

6 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। आर्यन स्कूल में आज विद्यालय प्रांगण में बड़े उत्साह और जोश के साथ जूनियर स्कूल का 25वां वार्षिक खेल दिवस मनाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *