देहरादून,। भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय एआई मंच पर देश के अपमान की कांग्रेसी कोशिश के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, उत्तराखंड की राष्ट्रभक्त जनता कांग्रेस की ऐसी देश विरोधी साजिश से आक्रोश में है। वह कांग्रेस पार्टी को इस देशद्रोही कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करने वाली है और 27 के चुनावों में करारा सबक सिखाएगी।
पार्टी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, कांग्रेस के यूथ विंग के बड़े बड़े नेताओं जो कल अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया वह अक्षम्य है। क्योंकि साजिश की तरह शातिराना ढंग से पंजीकरण एवं अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर, समिट के अंतिम दिन रंग में भंग डालने की दृष्टि से अंजाम दिया गया। वो तो शुक्र है, कार्यक्रम को एक दिन 21 तारीख तक बढ़ाया गया था और देश के अपमान का यह कांग्रेसी षडयंत्र पूरी तरह फ्लॉप हो गया। अब कांग्रेस युवाओं की नाराजगी के लाख तर्क दे, लेकिन एक बात सौ फीसदी सत्य है कि यह पूरा पाप का घटनाक्रम उन्होंने अपने आलाकमान की शह पर किया है।
उन्होंने कहा, अब ये तो पूरी तरह साबित हो गया है कि कांग्रेस, हार की हताशा निराशा में राष्ट्र विरोध की हद तक पहुंच गई है। इनके नेता राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो देश की बदनामी करते हैं और जब विदेशी मेहमान आते हैं तो उसमें भी राष्ट्र को अपमानित करने का काम करते हैं। आज समूचे देश में कांग्रेस पार्टी के इस कृत्य के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है। एक के बाद इनके द्वारा राष्ट्रीय अस्मिता के खिलाफ किए जा रहे ऐसे पाप, माफी लायक नहीं हैं। प्रदेश की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस के खिलाफ अपने इस गुस्से का इजहार 27 के चुनाव में लोकतंत्रिक तरीके से करने वाली है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि कांग्रेस नेताओं द्वारा कल दिल्ली में में किए शर्मनाक और देश विरोधी हरकत के खिलाफ आज प्रदेश की जनता भाजपा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी है। जिसके क्रम में प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसहभागिता के साथ कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया है। पार्टी के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के लोगों को आईना दिखाया है और उनकी कुत्सित सोच को जनता के सामने उजागर किया है।
देश के अपमान की कोशिश पर, जनता का आक्रोश हैं भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
Related Posts
सड़कों का निर्माण कार्य तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ करने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए
4 / 100 Powered by Rank Math SEO हरिद्वार,। राज्य के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सीसीआर सभागार में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीसवाई द्वारा…
एसएचए में कार्यरत सीआरसी व एमएसी ने अभियान मोड में शुरू किया कार्य
5 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लंबित दावों का निस्तारण 31 मार्च तक हर हाल में हो…

