देहरादून,। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Related Posts
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुएः गणेश जोशी
5 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन…
रेस का घोड़ा साबित करने को कांग्रेस में शुरू हो गयी प्रतिस्पर्धाः चौहान
5 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार, खनन तथा टेंडर मामलों मे कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार…