शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): ब्लाक कांग्रेस कमेटी ठियोग की संस्तुति पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने ब्लाक कांग्रेस सेवादल में ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक महिला विंग अध्यक्ष तथा ब्लाक यंग ब्रिगेड विंग के संयोजक नियुक्त कर दिये है।

नई नियुक्तियों में राजेश शर्मा को कांग्रेस सेवादल ठियोग का अध्यक्ष बनाया गया है। सत्या वर्मा पूर्व पंचायत समीति सदस्या  को कांग्रेस सेवादल की महिला विंग का अध्यक्ष तथा दीपक राठौर को यंग ब्रिगेड विंग का संयोजक बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होंगी।

 ब्लाक कांग्रेस सेवादल के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला विंग की अध्यक्ष सत्या वर्मा तथा यंग ब्रिगेड के संयोजक दीपक राठौर ने अपनी नियुक्तियों के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी ठियोग के अध्यक्ष कंवर नरेन्दर सिंह एवं ठियोग विधान सभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं का अभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरने के लिए कृत संकल्प है और कांग्रेस सेवादल के नियमनुसार ब्लाक कांग्रेस सेवादल को गांव-गांव में मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरु करेगे।