हल्द्वानी:उत्तराखंड के हल्द्वानी में टेड़ी पुलिया के पास ब्लैकबेरी के शोरूम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। शोरूम में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। शोरूम में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते एक चिंगारी से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगती देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लगभग चार फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शोरूम के स्वामी अजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
ब्लैकबेरी के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Related Posts
मनसा देवी की पहाड़ी और हिल बाईपास मार्ग मानसून से पहले होगा दुरुस्त
5 / 100 Powered by Rank Math SEO हरिद्वार,। मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी और हिल बाईपास पर किए जा रहे मरम्मत के कामों का डीएम मयूर दीक्षित ने जायजा…
42 लाख कीमत की 144 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
6 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया…

