देहरादून,। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पारम्परिक महापर्व ईगास की सभी देवभूमिवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं पार्टी सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रवासी उत्तराखंडवासियों को गांवों में इसे मनाकर , रजत जयंती वर्ष के ईगास को यादगार बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम अपने लोक संदेश में कहा, यूं तो ईगास देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा की दिव्यता को प्रदर्शित करती है। हम सबका नैतिक दायित्व है कि पीढ़ियों और सदियों से चली आ रही इस विरासत को अधिक व्यापक और विस्तृत स्वरूप में नई पीढ़ी को सौंपा जाएं। यही कारण है कि सरकार और संगठन के प्रयासों से यह महा लोकपर्व आज राज्य की सीमाओं से निकलते हुए देश के अन्य राज्यों और विदेशों में पहुंच गया है। बहुत खुशी होती है ये देखकर कि पहाड़ के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी उत्तराखंडवासी इसे बहुत उत्साह और उमंग के साथ मना रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा, पूर्व के वर्षों की तरह संगठन के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने गांवों के बूथों में ईगास को जनता के साथ मनाएंगे। वे स्वयं अपने गृह क्षेत्र चमोली के ब्रह्मणथाला गांव में स्थानीय लोगों के इस पारंपरिक त्यौहार का हिस्सा बनेंगे। इसके अतिरिक्त शेष लोग मुख्यमंत्री आवास में होने वाले मुख्य ईगास कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विशेष आग्रह किया कि राज्य अपने स्थापना के रजत जयंती वर्ष को मना रहा है, ऐसे में इस बार का ईगास भी हमे बेहद खास तरीके और अधिक उत्साह से मानना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की इगास को रजत जयंती वर्ष में यादगार बनाने की अपील की
Related Posts
मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकताः डॉ. आर. राजेश कुमार
7 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई…
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी
8 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर भेंट कर उन्हें…

