Sports: भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने इस फाइनल मैच में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई करने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया ने एकमात्र गोल 10वें मिनट में किया। इसके बाद दोनों टीमों के प्लेयर्स एक भी गोल नहीं कर सके। भारत ने एशियन गेम्स में दूसरी बार महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जीता है और साथ ही में 44 साल का इंतजार खत्म किया है।
भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया।
शुक्रवार को गोलकीपर सविता पूनिया ने फर्स्ट हाफ में चीन का पेनल्टी स्ट्रोक रोककर भारत की बढ़त कायम रखी। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
भारत ने इससे पहले 1982 में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता था। विमेंस हॉकी के गोल्ड के साथ भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच की शुरुआत से ही चीन पर अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि, खेल के छठे मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड मिला, फिर भी टीम ने अपना हमला जारी रखा। मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी ने एक शानदार फिल्ड गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। यह लालरेमसियामी का 200वां इंटरनेशनल मैच था। इसके बाद भारत को गोल करने का एक और मौका (पेनल्टी कॉर्नर) मिला, लेकिन टीम उसे गोल में बदलने से चूक गई। इसके बावजूद, भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर के अंत तक अपनी 1-0 की बढ़त कायम रखी।
- तारीखें: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026।
- स्थान: आइची-नागोया, जापान।
-
प्रतिस्पर्धा: इसमें 46 देशों के एथलीट 43 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

