देहरादून,। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे पर स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इसके लिए एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।
मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया
Related Posts
डोईवाला टोल प्लाजा पर कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौत
4 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। देहरादून। सड़क हादसे में सोमवार की सुबह एक ट्रक के कार में टक्कर मारे जाने से कार सवार दो लोगों की…
‘‘राष्ट्रपति आशियाना’’ पब्लिक पार्क में महामहिम से मिली स्वीकृति
4 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। जिले में अवस्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के भ्रमण/विहार हेतु खोला जाना प्रस्तावित है।…