रुद्रपुर। पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीमा हाॅस्पिटल, मेडिसिटी हाॅस्पिटल, जिला चिकित्सालय पहुॅचकर वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के चल रहे ईलाज की विस्तार से जानकारी ली।
काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चिकित्सालय पहुॅचकर सिरसा मोड़ पर हुई ट्रेक्टर ट्राली दुर्घटना में घायल व्यक्ति का हाल-चाल जाना और उनके तीमारदारों से मिले। उन्होंने घायलों के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी। उन्होंने घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश सम्बन्धितों को दिए। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों के घर पहुॅचकर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार की पूरी सहानुभूति उनके साथ है और परिवारों की हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के साथ ही हादसे में जान गंवाने वाली पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की तथा उनके परिवार को इस कुठाराघात से उभरने की भी कामना की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डाॅ.ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तुषार सैनी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, सहित भारत भूषण चुघ, अमित गौड़, दयानन्द तिवारी, अनादि मण्डल, जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना
Related Posts
5 / 100 Powered by Rank Math SEO नैनीताल,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नैनीताल पहुँचे। प्रवास के पहले दिन उन्होंने मल्लीताल में मानसखण्ड…
केन्द्रीय मंत्री ने किए बाबा केदार के दर्शन
8 / 100 Powered by Rank Math SEO रूद्रप्रयाग,। केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग तथा उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी परिवार संग शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा…