देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। महात्मा बुद्ध ने सतकर्म के साथ सत्य को महत्व दिया। सत्य को जानने तथा जीवन में सत्य के साथ चलने की उन्होंने प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हमें जीवन में धर्माचरण, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Related Posts
पर्यटकों के लिए खुले फूलों की घाटी के द्वार
5 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून। चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान को रविवार की सुबह पर्यटकों के लिए खोल दिया गया…
कब्र खोदने के विवाद ने पकड़ा तूल, सीएम धामी ने विधायक को दिया जांच का आश्वासन
5 / 100 Powered by Rank Math SEO नैनीताल,। रामनगर के गौजानी क्षेत्र में कब्रिस्तान में कब्र खोदने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी…