देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओम प्रकाश के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ देहरादून में मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर में यातायात के बेहतर संसाधनों की उपलब्धता के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस दिशा में प्रभावी पहल की जरूरत बतायी।
मुख्यमंत्री इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड मेट्रो रेल अर्बन इन्फ्रांस्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (यूकेएमआरसी) को मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित कार्य योजना एवं डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव वित्त अमित नेगी, शहरी विकास शैलेश बगोली, एमडी यूकेएमआरसी जितेंद्र त्यागी, परियोजना निदेशक वी.के मिश्रा आदि उपस्थित थे।
मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का सीएम ने किया अवलोकन
Related Posts
भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा
7 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, 100 मीटर रास्ता क्षतिग्रस्त
6 / 100 Powered by Rank Math SEO रुद्रप्रयाग,। चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। लिनचोली के पास अचानक थारू…

