
शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्र वर्कर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी सम्बेदना भी भेजी है।
राठौर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि चंद्र वर्कर एक आम व सीधे साधे व्यक्तित्व के नेता थे,जो समाज की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक कर्मठ नेता खो दिया,जिस की कमी हमेशा कांग्रेस पार्टी को खलेगी।