शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने एक संदेश में कहा है कि युवा कांग्रेस पार्टी का एक मजबूत स्तम्ब है जो युवाओं में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

