5 / 100

रुद्रप्रयाग,। जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डे के बरात घर में हुए कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कंडारी समेत सैकड़ों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती भी पहुंचे थे। उनकी अध्यक्षता में लगभग दो सौ से अधिक लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष ने शामिल होने वाले नए युवा कार्यकर्ताओं का मल्यार्पण करके उनको उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल होने पर बधाई दी।
वहीं कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पंकज ब्यास, बहादुर सिंह रावत, देवेंद्र चमोली, विष्णुकांत शुक्ला, बलवीर चौधरी ने सभी को सम्मिलित होकर संगठन को और मजबूत करने का आवाह्नन किया। कार्यक्रम में दौरान उक्रांद के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने कहा कि यह उक्रांद के लिए गौरव का दिन है कि जिस राज्य आंदोलन से इस पार्टी ने राज्य निर्माण की अलख जलाई थी। आज उसी पार्टी पर लोग भरोसा जता कर सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्रांद हमेशा जन भावनाओं और जन मुद्दों को सर्वोपरि रखती है और उसी के अनुसार हमारी कार्यप्रणाली भी है। जनपद में हमारी यह पार्टी मजबूत हो रही है।
पार्टी में शामिल नए सदस्य अर्जुन सिंह कंडारी, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट जीएस रावत, एडवोकेट पंकज चौधरी ने कहा यह घर की पार्टी है और जल, जंगल, जमीन कि लड़ाई पर लड़ रही है। कहा कि एक घटना से बहुत प्रभावित हुआ कि बंदूक दिखाने वाला बाहर घूम रहा है और दरांती दिखाने वाली महिला को जेल भेज दिया। अब यही दरांती को घर-घर पहुंचाकर उक्रांद को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान उक्रांद के सरस्वती देवी, यशोधर बेंजवाल की पुत्री आरती पांडेय, प्रेम सिंह रावत, विक्रम सजवाण, जीतार जगवाण, सुबोध नौटियाल, आशुतोष भंडारी, अजीत भंडारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।