देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उतराखण्ड के चुनाव में विश्वजीत नेगी को पुनः अध्यक्ष व बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि स्टेट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए आदर्श पत्रकारिता को बढावा देने में प्रयासरत रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्टेट प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जन तक पहुंचाने का कार्य करने में सहयोगी बनेगा। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखण्ड के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
——————————
सीएम ने स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव में विश्वजीत नेगी को पुनः अध्यक्ष व बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी
Related Posts
सीओ ने कहा-शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग अभ्यास जरूरी
5 / 100 Powered by Rank Math SEO रुद्रप्रयाग,। पुलिस विभाग के तत्वाधान में गुलाबराय मैदान में चलाए जा रहे योग शिविर के चैथे दिन प्रतिभागियों में भारी उत्साह…
आर्यन स्कूल में आयोजित हुआ 25वां जूनियर स्कूल वार्षिक खेल दिवस
6 / 100 Powered by Rank Math SEO देहरादून,। आर्यन स्कूल में आज विद्यालय प्रांगण में बड़े उत्साह और जोश के साथ जूनियर स्कूल का 25वां वार्षिक खेल दिवस मनाया…

