
देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत सोशियल पॉलीगोन ग्रुप ऑफ कंपनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5 लाख का चेक दिया है। यह चेक कंपनी के एमडी डी.एस. पंवार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने 11 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया। वन विकास निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।