
ऋषिकेश: शहर के नगर निगम डंपिंग ग्राउंड में लगातार fir लगने का मामले सामने आते रहते हैं। वहीं अब इस मामले में चैंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें यह पता चला है कि डंपिग ग्राउंड में लगने वाली आग खुद नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई जाती है। नगर निगम के सुरक्षा गार्ड ने fir लगाते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। हालांकि युवक गार्ड को देख मौके से फरार हो गया। लेकिन नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने मामले में फोटो उपलब्ध कराते हुए एक तहरीर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस सौंपी है। वहीं, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में fir लगाने वाले युवक के नाम का खुलासा करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसमें कई बार फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाना पड़ा रहा था। जिसके बाद fir पर काबू पाया जा रहा था। fir की बढ़ती घटना को देखते हुए डंपिग ग्राउंड की निगरानी के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड को रखा गया था। जिसने fir लगाते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।