
देहरादून:भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी Manveer Singh Chauhan ने कहा कि कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है और सच्चाई यह है कि चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने वह दमदार चेहरे को उतारने से कतरा रही थी या उसके बड़े नेताओं ने मैदान में उतरने से मना कर दिया।
Manveer Singh Chauhan ने कहा कि खुद कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष ने भी अब साफ किया है कि पूर्व में इस सीट से जो विधायक रहे और यहां से चुनाव लड़ते रहे उन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इससे साफ है की कांग्रेसी नेता डरे और सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन आरोपों के सहारे राजनीति कर रही है उनको हाल ही में हुए चुनाव मे जनता ने ख़ारिज कर दिया और भाजपा को आशीर्वाद दिया। सदन और सड़क में लड़ने का दमखम दिखाने की बात करने वाली कांग्रेस में ही अंदरूनी घमासान इतना है की उसे जन मुद्दों को उठाने की फुर्सत नहीं।
CM पुष्कर सिंह धामी ने अपने 100 दिन के कार्यकाल मे कई बड़े फैसले कर विकास के प्रति अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान नागरिक आचार संहिता, बुजुर्गाे को पेंशन सहित कई फैसले एतिहासिक है। जनता जान चुकी है की डबल इंजन की सरकार से ही प्रदेश में विकास संभव है। चंपावत सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की भाजपा को जनता ने दोबारा सत्ता सौंपी। चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह हजारों की बढ़त से उप चुनाव मे जीत दर्ज करने जा रहें है और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने वाली कांग्रेस को फिर जनता सबक सिखाएगी।