
शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां सेवानिवृत लैफ्टिनेेंट जनरल पी.सी. थिमय्या से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें सेवानिवृति के उपरान्त स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। पी.सी. थिमय्या भारतीय सेना में चार दशकों तक सेवाएं प्रदान करने के उपरान्त आज सेवानिवृत हो गए।
राज्यपाल ने कहा कि पी.सी. थिमय्या ने हमेशा बतौर सेना अधिकारी राष्ट्र के प्रति अपनी बहुमूल्य सेवा और कार्यकुशलता का परिचय दिया है।