शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहसमन्वयक डॉ जितेंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार और जयराम सरकार के द्वारा चलाये जा रहे तानाशाही प्रशासन को आड़े हाथों लिया है डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा है इस प्रदेश में नही पूरे विश्व में covind 19 महामारी का केहर बसा है और आमजनमानस के ऊपर अतिरिक्त वितीय बोझ बहुत बढ़ रहा है एक तरफ जयराम सरकार दावा करती है कि हम शिक्षा के स्तर को आगे ले जा रही है और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है वही पर अभिवाहको से कॉलेज प्रशासन द्वारा PTA फण्ड वसूला जा रहा है जब कॉलेज और शिक्षण संस्थान covind 19 माहमारी के दौरान बंद किये गये है तो PTA फण्ड को कॉलेज प्रशासन के द्वारा अभिवाहको से वसूलने का क्या मतलब जब आजकल सभी अभिवाहक किसी भी तरह के फण्ड और फीस देने में असमर्थ है डॉ जितेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार दोहरी राजनीति कर रही है एक तरफ बोलती है कि सरकार के पास वितीय कोष नही है और दूसरी और अपनी कैबिनेट का विस्तार करने में लगी है और नये नये चैयरमेन दिन प्रतिदिन हिमाचल प्रदेश की जनता के ऊपर थोप रही है और नये मंत्रियों को लक्ज़री कारे देने में लगी है । भाजपा की सरकार जब से हिमाचल प्रदेश में बनी है तब से लेकर लगभग तीन वर्षों मे रिबन काटने के सिवाय कुछ काम नही किया। डॉ जितेंद्र कुमार ने जयराम सरकार से आग्रह किया है कि आप जनता के हित में रखकर फैंसले करें और अपने लिये हुए निर्णय को यूटर्न न ले कभी आप कुछ बोलते है और कभी आप कुछ बोलते है इसलिए आप हिमाचल प्रदेश की जनता को हित मे रखकर आप कॉलेज प्रशासन से वसूला जा रहा PTA फण्ड और फीस मे छूट देकर इस फैसले को कठोरता से लागू करे ।

