77 / 100 SEO Score

National:- सोचिए… सुबह-सुबह ट्रेन अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने लगे और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई! जी हां, असम में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। यहां कोलकाता से मिजोरम जा रही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 यात्री डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर असम के गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन पर हुआ। लवे ने बताया- 11 नवंबर को करीब 6 बजकर 54 मिनट पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके। इसके कारण ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। एक वीडियो में लोको पायलट ये कहते हुए सुना जा रहा है कि सिग्नल रेड हैं, ट्रेन को रोकना है लेकिन ट्रेन की स्पीड कंट्रोल नहीं हो रही है। ब्रेक सिस्टम काम नहीं कर रहा है। लोको पायलट ट्रेन को रोकने की पूरी कोशिश करता है लेकिन ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन पटरी पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।