Bollywood: सुप्रीम कोर्ट में अभिनेता राजपाल यादव के लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और सख्त रुख अपनाया। अदालत ने समय सीमा समाप्त होने के बावजूद तय रकम जमा न करने पर राजपाल यादव के रवैये पर भारी नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान जब वकील ने शिकायतकर्ता कंपनी के बारे में कुछ दलील देनी चाही, तो पीठ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा: “अहंकार को सही जगह पर लाने की जरूरत है। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है… आपकी जगह जेल में है।”

