देहरादून,। प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा माई स्कीम पोर्टल का अनावरण किया गया है। माई स्कीम पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” पुस्तकों में प्रकाशित समस्त योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
यह पोर्टल पारदर्शिता, सुशासन एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा संबंधित विभागीय जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी।
संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर उलैबीमउम पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का प्रयास करें। ताकि समन्वय एवं क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा सके।
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे और कोई भी लाभार्थी जानकारी के अभाव में वंचित न रहे।
आमजन तक सुलभता से त्वरित और सरल जानकारी पहुंचाने की पहल
Related Posts
अग्नि सेवा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
5 / 100 Powered by Rank Math SEO रुद्रप्रयाग,। जनपद में मंगलवार से “अग्नि सेवा सप्ताह-2026” का विधिवत शुभारम्भ हो गया है। यह अभियान 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।…
पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे ने किया केदारपुरी का व्यापक निरीक्षण
5 / 100 Powered by Rank Math SEO रूद्रप्रयाग,। 22 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा से…

