देहरादून:राज्य में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिएयातायात निदेशालय द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं। निदेशक यातायात केवल खुराना ने कहा कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि कुछ लोगों द्वारा यातायात में एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया जाता है जो कि किसी के जीवन के लिए काफी घातक हो सकता है उक्त मामलों को जनपदों में काफी गम्भीरता से लेने की आवश्यकता है। एम्बुलेंस का रास्ता रोकने वालों के लिए एम.वी. एक्ट में धारा 194 म के अन्तर्गत 10000 रु0 जुर्माने या छ माह तक के कारावास या दोनों का प्रावधान भी है। ऐसे मामलों को काफी गम्भीरता से लेते हुए उक्त वाहन चालकों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाए।
यातायात निदेशालय द्वारा एम्बुलेंस का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है अगर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से एम्बुलेंस का रास्ता रोकने की सूचना मिलती है तो ऐसे वाहन चालकों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाये। चैराहों तिराहों पर यातायात व्यवस्था हेतु नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया जाए कि प्रत्येक परिस्थिति में एम्बुलेंस वाहनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका मार्ग प्रशस्त किया जाए।
एंबुलेंस को रास्ता न दिया तो होगी कड़ी कार्रवाई
Related Posts
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक बैन
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में गुटखा और तंबाकू-निकोटिनयुक्त उत्पादों पर सख्त कदम उठाया…
सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल तोड़ने जैसे बयान निंदनीय, जनता सिखायेगी सबक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ जारी किए गए हालिया वीडियो की…

