देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी 16 जनवरी से कोविड-19 को लेकर चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। चरणबद्ध तरीके से कोविड टीकाकरण की तैयारी के क्रम में प्रदेश में इस पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक ड्राई रन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने लापरवाही नहीं बरतने तथा दो गज की दूरी, समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है।
कोरोना के खिलाफ विजय अभियान में सहयोग की अपेक्षा की
Related Posts
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक बैन
70 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में गुटखा और तंबाकू-निकोटिनयुक्त उत्पादों पर सख्त कदम उठाया…
सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल तोड़ने जैसे बयान निंदनीय, जनता सिखायेगी सबक
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ जारी किए गए हालिया वीडियो की…

