शिमला,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) :प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रण विजय सिंह के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई।
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने रण विजय सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि रण विजय सिंह एक राजनीतिज्ञ ही एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे जो सदैव समाज की भलाई में लगे रहते थे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनकी कमी हमेशा खलेगी,जिसे पूरा नही किया जा सकता।पार्टी को दिए उनके योगदान को प्रदेश कांग्रेस हमेशा याद रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य सदस्य कांग्रेस सचिब हरि कृष्ण हिमराल,पवन चौहान,वेद ठाकुर, यशपाल तनाईक ने भी रण विजय सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की।

