पौड़ी,। कोटद्वार के बावर्ची होटल में भीषण आग लग गयी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गय। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया।
धनीष फार्म के पास बावर्ची होटल में आग लगने की इस घटना के आसपास त्योहार मना रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजहों की जांच की जा रही है।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, मगर होटल में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। दीपावली की रात में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से आग भड़क उठी, जो कुछ ही देर में विकराल रूप ले गई. जिसने देखते ही देखते पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि होटल मालिक ने कुछ ही दिन पहले इस होटल को नई जगह शिफ्ट किया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
होटल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Related Posts
प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score अल्मोड़ा,। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या सोमेश्वर के स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गाँव पहुंची। यहाँ…
पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने सिक्किम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर दिया व्याख्यान
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। पद्मश्री से सम्मानित, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष तथा प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने…

