National: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision – SSR) की घोषणा की है। चूंकि इनमें से कई राज्यों में अगले साल (2027) विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव आयोग का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित किया गया है। यानी वे सभी नागरिक जो इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे। इसमें निम्नलिखित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।
-
उत्तर प्रदेश
-
उत्तराखंड
-
पंजाब
-
गोवा
-
मणिपुर
-
बिहार
-
तमिलनाडु
-
राजस्थान
-
मध्य प्रदेश
-
छत्तीसगढ़
-
गुजरात
-
केरल
-
पश्चिम बंगाल
-
असम
-
पुडुचेरी
-
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
-
लक्षद्वीप

