रूद्रप्रयाग,। केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग तथा उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी परिवार संग शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा केदार के दर्शन कर उन्होंने रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धाम के दर्शन से वे अभिभूत हुए हैं।हैलीपेड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। दर्शन के पश्चात बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंत्री मांझी ने उत्तराखंड सरकार व मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की
केन्द्रीय मंत्री ने किए बाबा केदार के दर्शन
Related Posts
केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई)-2026 के अंतर्गत आयोजित वेव्स फिल्म बाजार 2026 में उत्तराखंड…
हाथी, गुलदार, बाघ, भालू और सांपों की आवाजाही वाले क्षेत्रों की होगी एरिया वाइज मैपिंग
6 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…

