रुद्रप्रयाग,। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार तथा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने अलग-अलग विषयों पर विषय वक्ता के रूप में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, दूरदर्शी राजनेता और प्रखर राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने भारत की अखंडता और सांस्कृतिक एकता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली पहली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने देश की पहली औद्योगिक नीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स जैसे आधुनिक औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1950 में पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने नेहरू-लियाकत समझौते का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस की नीतियों के विकल्प के रूप में 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जिसके वे प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ की विचारधारा ही आज भारतीय जनता पार्टी का आधार है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलग संविधान, अलग झंडा और अलग प्रधानमंत्री की व्यवस्था के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने ष्एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगेष् का नारा दिया। 11 मई 1953 को बिना परमिट जम्मू-कश्मीर प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और नजरबंदी के दौरान 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान ने आगे चलकर धारा 370 हटाने और श्एक राष्ट्र, एक विधानश् की अवधारणा को साकार करने की मजबूत नींव रखी।
जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी,युवा मोर्च जिला अध्यक्ष आशीष कंडारी, जिला उपाध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जयप्रकाश सेमवाल, कुलबीर रावत, युवामोर्चा प्रदेश मंत्री अमित मेंखंडी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
Related Posts
मंत्री गणेश जोशी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली अनुष्का ओटानी को किया सम्मानित
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को…
उपभोक्ता हित, बेहतर विद्युत सेवाएं एवं कार्मिक कल्याण यूपीसीएल की प्राथमिकताः एमडी
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। प्रबंध निदेशक यूपीसीएल पी.सी. ध्यानी ने कहा कि उपभोक्ता हित, बेहतर विद्युत सेवाएं एवं कार्मिक कल्याण यूपीसीएल की प्राथमिकता…

