शिमला ,(विजयेन्द्र दत्त गौतम) :.हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर जी ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व पूर्व मे रहे राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का समन्वय नियुक्त किया है डॉ जितेंद्र कुमार ने अपनी राजनीतिक की शुरुआत सन 2000 से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से की और 2004 मे राजीव गांधी डिग्री कॉलेज चौड़ा मैदान में NSUI का पूरा पैनल को जीतवा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करके SCA के अध्यक्ष नियुक्त हुए और प्रदेश में अलग पदों मे रहकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में अपनी सेवा दी और उसके बाद युवा मे जिला और प्रदेश में भी अलग अलग पदों पर काम किया और सबसे कम उम्र मे जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण मे महासचिव का कार्यभार संभाला ,डॉ जितेंद्र कुमार ने पंचायत चुनाव मे और विधानसभा चुनाव ,और लोकसभा चुनाव में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की।
डॉ जितेंद्र कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वॉर रूम में मंडी पार्लियामेंट में प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दी और हाल ही मे दिल्ली चुनाव मे अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास जी दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा अलका लांबा जी के प्रत्यक्ष मे चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। डॉ जितेंद्र कुमार ने संगठन ने हिमाचल प्रदेश में ही नही बल्कि बाहरी राज्यों मे भी संग़ठन को मजबूत करने काम किया और डॉ जितेन्द्र कुमार का संग़ठन का लंबा अनुभव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर जी ने उनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अपनी टीम मे शामिल करने का निर्णय लिया ये राठौर साइब जी संगठन को लेकर दूरदर्शिता का नतीजा है डॉ जितेंद्र कुमार ने अपनी इस नियुक्ति को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर जी, पूर्व मे रहे हिमाचल के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी, शिमला ग्रामीण के सबसे युवा विधायक टिका विक्रमादित्य सिंह जी, प्रदेश महासचिव श्री रजनीश खिमटा जी, और सभी कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व औऱ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं व शिमला ग्रामीण विधानसभा की जनताओ का आभार प्रकट किया किया है

