67 / 100 SEO Score

Punjab: पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर सामाजिक मुहिम चलाने वाले मशहूर नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब वह कथित रूप से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर लाइव थे। इस गोलीबारी में परमिंदर सिंह झोटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। चश्मदीदों और शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों ने परमिंदर सिंह झोटा को निशाना बनाकर बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अचानक हुए इस हमले में झोटा के पेट और पांव में गंभीर गोलियां लगीं, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।