77 / 100 SEO Score

National:- 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए BJP ने एक बड़ा सियासी दांव चला है। पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य स्तर की दो सबसे महत्वपूर्ण चुनाव समितियों— घोषणापत्र समिति और आरोप-पत्र समिति का गठन किया है। इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि भाजपा ने इन दोनों कमेटियों में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत 6 राज्यसभा सांसदों और नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 13 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना कर रहे हैं। इस कमेटी में AAP छोड़कर आए नेता राघव चड्ढा और पूर्व क्रिकेटर व सांसद हरभजन सिंह सहित अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। 14 सदस्यीय आरोप-पत्र समिति का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ कर रहे हैं। यह कमेटी वर्तमान ‘आप’ सरकार की कथित विफलताओं और मुद्दों पर दस्तावेज तैयार करेगी।