71 / 100 SEO Score

Sports:- ओमान के मस्कट स्थित अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए। आखिरी गेंद तक चले इस महामुकाबले में मोहित उलवा ने अहमद हुसैन की गेंद पर विजयी चौका जडक़र भारत को यादगार जीत दिलाई। आखिरी गेंद पर चाहिए थे 3 रन, मोहित उलवा के चौके से गूंजा स्टेडियम कप्तान और आर्यवीर की ठोस शुरुआत: 338 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 101 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 80 रनों की संयमित पारी खेली। इसके बाद रायचंदानी ने अन्वय द्रविड़ के साथ भी 56 रनों की साझेदारी की।

निचले क्रम ने पलटा मैच: 37वें ओवर में रायचंदानी और द्रविड़ के आउट होने के बाद भारतीय पारी लडख़ड़ा गई और स्कोर 8 विकेट पर 254 रन हो गया। हार की कगार पर खड़ी टीम इंडिया के लिए मनल चौहान (32 गेंदों पर 47 रन) और मोहित उलवा (नाबाद 49 रन) ने 9वें विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर मैच में वापसी कराई। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। मोहित उलवा और चिगुरुपति वेंकट ने संयम बनाए रखा और अंतिम गेंद पर जीत के लिए आवश्यक 3 रनों की दरकार को उलवा ने बाउंड्री लगाकर पूरा कर दिया।

आर्यवीर बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 361 रन बनाने वाले आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

हमें अपनी बल्लेबाजी की गहराई पर पूरा भरोसा था: कप्तान लक्ष्य रायचंदानी

कप्तान की प्रतिक्रिया: खिताबी जीत के बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने कहा कि यह एक उतार-चढ़ाव भरा सफर था, लेकिन पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होने के कारण टीम को लक्ष्य हासिल करने का पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों की क्षमता पर पूरा भरोसा था क्योंकि टीम लगभग 11 बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। रायचंदानी ने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

मां ने जताई खुशी: लक्ष्य की मां लक्ष्मी रायचंदानी ने कहा कि उनके बेटे ने कई चुनौतियों का डटकर सामना किया और यह खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

पीएम मोदी, खेल मंत्री और दिग्गज क्रिकेटरों ने युवा टीम के जज्बे को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: पीएम मोदी ने एक्स (ङ्ग) पर पोस्ट कर कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन है। उन्होंने पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने पर युवा खिलाडिय़ों पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी यह सफलता देश के कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली: पूर्व ओपनर और आर्यवीर के पिता वीरेंद्र सहवाग ने इसे अविश्वसनीय जीत बताते हुए लक्ष्य, आर्यवीर, मनल चौहान और मोहित उलवा के जज्बे की जमकर तारीफ की। वहीं, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने युवा सहवाग के शानदार टूर्नामेंट और पूरी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज वीरू को जरूर बहुत गर्व हो रहा होगा।

वीवीएस लक्ष्मण और इरफान पठान: वीवीएस लक्ष्मण ने दबाव के बीच युवा खिलाडिय़ों के धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की, जबकि इरफान पठान ने इसे टीम इंडिया का असली लड़ाकू जज्बा करार दिया।

00