71 / 100 SEO Score

National:- झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से RJD विधायक नरेश प्रसाद सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक व्यक्ति के कंधे पर बैठकर नदी पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नदी पार करने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से विधायक और उन्हें कंधे पर उठाने वाला व्यक्ति दोनों ही नदी के पानी में गिर पड़ते हैं। इस वीडियो की एक और खास बात जो लोगों का ध्यान खींच रही है, वह यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक अन्य व्यक्ति विधायक का जूता हाथ में उठाकर चलता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद से इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।