66 / 100 SEO Score

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अजय देवगन ने 29 अक्टूबर 2026 को वकील पराग खंधार (DSK लीगल) के माध्यम से याचिका दाखिल की है। इस मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की खंडपीठ 4 नवंबर को सुनवाई करेगी। महाराष्ट्र FDA ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला‘ का अप्रत्यक्ष (सरोगेट) प्रचार मानते हुए अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।