देहरादून: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने हरीश रावत के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह 200 यूनिट बिजली और 25 लीटर मुफ्त पानी देंगे।
श्री आनंद ने कहा कि हरीश रावत राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी है उन्हें चाहिए कि पहले पंजाब और राजस्थान में लोगों को मुफ्त बिजली पानी उपलब्ध कराएं और फिर उत्तराखंड की बात करें। उन्होंने हरीश रावत को घेरते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी और हरीश रावत स्वयं मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने बिजली और पानी मुफ्त क्यों नहीं दिया उन्होंने कहा इस प्रकार की बयानबाजी कर हरीश रावत सुर्खियां बटोरने का काम एवं जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं उन्होंने आगे कहा की उत्तराखंड की जनता बहुत समझदार है वह हरीश रावत के बरगलाने में आने वाली नहीं है।
पहले पंजाब और राजस्थान में बिजली-पानी मुफ्त कराए हरीश रावतः आप
Related Posts
बाबा नीम करोली के कैंची धाम में अब बिना रजिस्ट्रेशन एंट्री नहीं: प्रशासन का बड़ा फैसला
71 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आने वाले…
मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नवनियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
19 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष…

