8 / 100 SEO Score

देहरादून,। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप द्वारा पुष्पांजलि इन्फ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल जो वर्तमान में वांछित एवं ईनामी है और उसके सहयोगियों के विरुद्ध थाना डालनवाला पर पंजीकृत गैंगस्टर के अभियोग और पूर्व पंजीकृत अभियोग की गहनता से जांच एवं दीपक मित्तल व उसके सहयोगियों के द्वारा अर्जित सम्पत्ति/विक्रित सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से प्राप्त होने वाली धनराशि के लाभार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु जितेन्द्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात जनपद हरिद्वार के पर्यवेक्षण में 02 निरीक्षक 02 उप-निरीक्षक व अन्य कर्मचारी नियुक्त कर एसआईटी का गठन किया गया।