देहरादून,। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून विजय शंकर पांडेय ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय द्वारा 21 से 23 मई तक तहसील सभागार, बागेश्वर मंे पासपोर्ट मोबाइल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। पूर्वाेक्त कैम्प इस कार्यालय का नवां ऐसा प्रयास है। पूर्व में अब तक कुल 8 पासपोर्ट मोबाईल कैम्प 22 और 23 नवंबर 2024 तक नई टिहरी टेहरी गढ़वाल में, 10 और 11 जनवरी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल में, 6 से 8 फरवरी को घनसाली, टेहरी गढ़वाल, मुख्य शहर रुद्रप्रयाग में 13 से 15 फरवरी, 20 से 22 फरवरी तक उत्तरकाशी, 19 से 21 मार्च के दौरान अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग में, 15 से 17 अप्रैल तक खटीमा, उधम सिंह नगर तथा 23 से 24 अप्रैल के दौरान चंपावत मंे, आयोजित किए जा चुके हैं। पूर्वाेक्त 08 कैम्पों में कुल 1150 ऑनलाईन अपॉइन्ट्मन्ट जारी किए गए और लगभग 831 आवेदन प्रोसेस करके पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। पासपोर्ट मोबाईल कैम्प आयोजनों में आवेदकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाता रहा है और हमारे इस सरकार आपके द्वार सेवा की सभी के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य मे भी इस प्रकार के कैम्प अन्य दूरस्थ स्थानों पर करने के लिए भी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून कटिबद्ध है। इस तीन दिवसीय कैम्प के लिए 50 अप्वाइंटमेंट स्लॉट प्रतिदिन आनलाइन बुकिंग के लिए शीघ्र ही ज जायेंगे। इस कैम्प में नये एवं पुनर्निगमन श्रेणी के आनलाइन भरे गए पासपोर्ट आवेदन स्वीव जाएंगे। इस कैम्प में तत्काल श्रेणी, पीसीसी हेतु आवेदन तथा किसी अन्य कारण अथवा दस्तावेज की कमी के कारण रुके हुए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदकों को आवेदन भरकर, निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट मोबाईल वैन के लिए तहसील सभागार, बागेश्वर के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं लिए गए नियत दिन, समय एवं स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं उन अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर जांच हेतु तथा फोटो, उँगलियों के निशान देने के लिए उपस्थित होना होगा। जरूरी संबंधी जानकारी के लिए आवेदकों की सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त लिखित वेबसाइट के होम पेज पर जाकर आवेदन करें।
बागेश्वर मंे पासपोर्ट मोबाइल कैम्प 21 से 23 मई तक
Related Posts
केदारनाथ यात्रा में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक बोर्ड…
आठ साल से बुरूकोट गधेरे पर पुल का इंतजार, ग्रामीणों में रोष
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score चमोली,। थराली-देवाल-मंदोली-वांण मोटर मार्ग के किलोमीटर 43 में बुरूकोट गधेरे पर पुल निर्माण का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।…

