गौचर,। भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल और कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र बद्री नेगी और विक्रम मिंगवाल के नेतृत्व में लंगर सेवा आयोजित कर बीर बाल दिवस मनाया। चटपीपल के समीप गलनाऊं में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। लंगर में यात्रियों और राहगीरों को चाय, पकौड़ी, बिस्कुट आदि परोसे गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी, जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, महामंत्री ईश्वर नेगी, कांता देवी, कुसुम कंडारी, जयकृत बिष्ट, गजेंद्र नयाल, दिनेश डिमरी, सुरेंद्र पुंडीर, सुनील कुमार, मनीष राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने कहा कि बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह का बलिदान भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा का अनोखा उदाहरण है, जिसे देश सदियों तक याद रखेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंगर सेवा कर मनाया बीर बाल दिवस
Related Posts
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score रुद्रप्रयाग,। चारधाम यात्रा के दौरान जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग लगातार सघन…
बिना फायर एनओसी चल रहे संस्थानों की जांच शुरू
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score हरिद्वार,। जनपद में बिना फायर एनओसी चल रहे तमाम कोचिंग सेंटर, होटलों और कमर्शियल बिल्डिंगों की जांच शुरू हो गई…

