देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओम प्रकाश के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ देहरादून में मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर में यातायात के बेहतर संसाधनों की उपलब्धता के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस दिशा में प्रभावी पहल की जरूरत बतायी।
मुख्यमंत्री इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड मेट्रो रेल अर्बन इन्फ्रांस्ट्रक्चर एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (यूकेएमआरसी) को मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित कार्य योजना एवं डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव वित्त अमित नेगी, शहरी विकास शैलेश बगोली, एमडी यूकेएमआरसी जितेंद्र त्यागी, परियोजना निदेशक वी.के मिश्रा आदि उपस्थित थे।
मेट्रो-नियो के संचालन से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण का सीएम ने किया अवलोकन
Related Posts
हरिद्वार में आयोजित होना है कुंभ-2027
10 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score देहरादून,। धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। राज्य सरकार भी हरिद्वार…
गिरधारी लाल ने झूठे तथ्यों के आधार मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप
11 / 100 Powered by Rank Math SEO SEO Score नैनीताल,। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुकदमे को…

